रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में, तीन दिन के उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में ड्रोन, सोलर पंप और सूक्ष्म सिंचाई की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
महोत्सव में विशेषज्ञ, किसानों से सीधे संवाद करेंगे और कृषि में यांत्रिक मेधा यानी ए.आई के उपयोग पर भी चर्चा होगी। महोत्सव में 3 सौ से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। महोत्सव में देश के कई कृषि वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।