मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 9, 2024 8:37 अपराह्न | Madhya Pradesh-Ladli Behna Yojana

printer

मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खातों में एक हजार 574 करोड़ रुपये की राशि जारी की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाडली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खातों में एक हजार 574 करोड़ रुपये की राशि जारी की। उन्होंने मध्य प्रदेश के बीना में एक कार्यक्रम में 332 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के लिए जारी किए।

    मुख्यमंत्री ने लगभग 215 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को व्यापार का केन्द्र बनाने के लिए राज्‍य सरकार जल्द ही एयर कार्गो सुविधा शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर संभाग में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में 27 सितंबर को सागर में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने बीना पेट्रोकेमिकल तथा रिफाइनरी विस्तार परियोजना के मॉडल का भी अवलोकन किया।