मध्य प्रदेश में कक्षा 5 और 8 के लगभग 23 लाख विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज सुबह 11:30 जारी होंगे। परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल पर प्रकाशित किए जाएंगे, जहां विद्यार्थी अपनी आईडी या परीक्षा के दौरान आवंटित रोल नंबर का उपयोग करके अपने अंक देख सकते हैं। प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए, अधिकारियों ने ऑनलाइन उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से भी परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है।
News On AIR | मार्च 25, 2026 6:05 पूर्वाह्न
मध्य प्रदेश: कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज होंगे जारी