जून 13, 2024 1:41 अपराह्न | CM Dr. Mohan yadav | Madhya Pradesh

printer

मध्य प्रदेश: मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरे किए 180 दिन

 

मध्य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 180 दिन पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने आज भोपाल से पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा की शुरुआत की। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इस हवाई सेवा के लिए बुकिंग काउंटर की शुरुआत की और यात्रियों को बोर्डिंग पास उपलब्‍ध कराये गये।