अप्रैल 30, 2026 9:57 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: जबलपुर के बरगी बांध पर एक भयंकर दुर्घटना में पर्यटक क्रूज पलटने से 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में आज शाम जबलपुर के बरगी बांध पर एक भयंकर दुर्घटना में पर्यटकों को ले जा रहे एक क्रूज के तेज तूफान और ऊंची लहरों की चपेट में आने से क्रूज नौका खमारिया द्वीप के पास पलट गई। घटना के समय क्रूज में लगभग 30 पर्यटक सवार थे। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्‍य आपदा मोचन बल, पुलिस और होम गार्ड की टीमें घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रही हैं। जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला