प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गुजरात के पोरबंदर जिले में चल रहा माधवपुर मेला एक जीवंत उत्सव है और देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह मेला गुजरात और पूर्वोत्तर के बीच के अटूट सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक है। श्री मोदी ने कहा कि माधवपुर मेले में देश की विविधतापूर्ण परंपराओं की झलक मिलती है जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना का परिचायक है।
News On AIR | मार्च 29, 2026 2:13 अपराह्न
माधवपुर मेला एक जीवंत उत्सव और देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी