मार्च 10, 2026 6:23 अपराह्न | Madagascar

printer

मेडागास्कर में सैन्य शासक कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना ने प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को बर्खास्त किया

मेडागास्कर के सैन्य शासक कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना ने प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर सरकार भंग कर दी है। सरकार ने अपना कामकाज बंद कर दिया है और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार एक नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी। इस फैसले का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। रैंड्रियानिरीना ने पिछले अक्टूबर में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। उस समय युवाओं के नेतृत्व में हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शनों के कारण पूर्व राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना को बिजली और पानी की कमी के बीच पद छोड़ना पड़ा था। रैंड्रियानिरीना ने दो साल के अंदर चुनाव कराने का वादा किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला