मार्च 26, 2026 2:33 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच नए मंगलौर बंदरगाह पर एलपीजी पोत अपोलो ओशन पहुंचा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, एलपीजी की खेपों के आने से लोगों को राहत मिली है। एलपीजी ले जाने वाला पोत अपोलो ओशन कल रात करीब 8 बजे नए मंगलौर बंदरगाह पर पहुंचा और  उसी समय माल उतारने का काम शुरू हो गया।
 
इससे पहले, मालवाहक पोत शिवालिक, जिससे मंगलुरु को एलपीजी की खेप का एक हिस्सा पहुंचाने की उम्मीद थी, उसने अपना पूरा माल गुजरात के एक बंदरगाह पर उतार दिया। बाद में एलपीजी को अपोलो ओशन नामक पोत पर मंगलुरु ले जाया गया, जिसमें 16 हजार मीट्रिक टन ईंधन था।
 
बंदरगाह अधिकारियों ने संकेत दिया है कि कच्चे तेल के दो और टैंकर जल्द ही आने की संभावना है, हालांकि उनके कार्यक्रम की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला