जून 27, 2025 10:31 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। जून-जुलाई में होने वाले इस प्रसिद्ध उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन देवी सुभद्रा के विग्रह रथों में सवार होकर दर्शन देते हैं और मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाने के लिए तैयार होते हैं। वे गुंडिचा मंदिर में नौ दिन का प्रवास करते हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार लगभग 13 लाख भक्‍त इस वर्ष उत्‍सव में भाग लेंगे।