अप्रैल 8, 2026 1:54 अपराह्न

printer

बंकिम चन्‍द्र चट्टोपाध्‍याय की पुण्‍यतिथि पर लोकसभा अध्‍यक्ष ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज बंकिम चन्‍द्र चट्टोपाध्‍याय की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वंदेमातदम के रूप में उन्‍होंने न केवल एक गीत दिया, बल्कि भारत माता की वंदना का एक महान मंत्र भी दिया है। इस गीत ने समूचे राष्‍ट्र को एक धागे में पिरोकर स्‍वाधीनता संघर्ष में नई जागृति का संचार किया।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय को एक महान देशभक्‍त, एक मुखर राष्‍ट्रवादी विचारक तथा भारतीय चेतना का एक अमर साहित्‍यकार बताया। श्री बिरला ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय ने आनन्‍द मठ जैसी कालजयी रचना के माध्‍यम से समर्पण, बलिदान और राष्‍ट्रीय कर्तव्‍य की आध्‍यात्मिक ज्‍योति से मातृभूमि की अलख जगाई। यह आने वाली पीढियों में भारतीय मानस को जागृत करती रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला