लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि इन वीर देशभक्तों ने, देश की आजादी के लिए मुस्कुराते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी और साहस, बलिदान और देशभक्ति का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आगे कहा कि इन स्वतंत्रता सेनानियों की भावना और आदर्श हर भारतीय को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
News On AIR | मार्च 23, 2026 8:57 पूर्वाह्न
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की