मार्च 27, 2026 10:05 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन में 37वें अंतर्राष्ट्रीय विधायी मसौदा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन में 37वें अंतर्राष्ट्रीय विधायी मसौदा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने बताया कि इसमें 15 देशों के अधिकारियों ने भाग लिया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक प्रणालियों में प्रतिभागियों की गहरी रुचि उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों ने व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और वैश्विक दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने के अवसर की सराहना की। चार सप्ताह का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत के संवैधानिक ढांचे, कानून निर्माण प्रक्रिया और मसौदा तैयार करने की प्रथाओं को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।