लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन के सभी सदस्यों के साथ बैठक की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह बैठक बजट सत्र के पहले चरण में अनुशासनहीन व्यवहार के कारण निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने पर सहमति बनाने के लिए बुलाई गई थी।
बैठक में यह भी तय हुआ कि सदन की कार्यवाही के दौरान कोई भी सदस्य सदन के बीच नहीं आएगा। पिछले महीने 3 तारीख को कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित इन सांसदों को बजट सत्र के बाकी अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था।