मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 26, 2025 7:44 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएंँ दीं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा कि 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में भारत और अधिक सशक्त तथा समृद्ध हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि देश ने कृषि से खेल और धरती से अंतरिक्ष तक कई महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

श्री बिरला ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। उन महान हस्तियों का स्‍मरण किया जिन्होंने स्‍वाधीनता-संग्रम में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई और संविधान निर्माण में योगदान दिया।