जनवरी 20, 2025 9:10 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों से आंतरिक आचार संहिता बनाने की अपील की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों से विधानमंडलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक आचार संहिता बनाने की अपील की है।

 

    पटना में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन-एआईपीओसी के 85वें सत्र के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, श्री बिरला ने विधानमंडलों में शिष्टाचार की कमी और विधायी निकायों की बैठकों की अल्‍पसंख्‍या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से विधानमंडलों के कामकाज में डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ावा देने और अपनाने का आह्वान किया।

 

    राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के उपयोग और लाभों का उल्लेख करते हुए, अध्यक्ष ने कहा कि सभी विधायी निकाय तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, और 2025 तक एक राष्ट्र एक विधान मंच एक वास्तविकता बन जाएगा।

 

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद थे। दो दिवसीय सम्मेलन का समापन कल बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के संबोधन के साथ होगा।