मार्च 18, 2026 2:26 अपराह्न

printer

लोकसभा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक की समीक्षा कर रही जेपीसी का कार्यकाल मानसून सत्र 2026 तक बढ़ाया

लोकसभा ने एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित विधेयक की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल मानसून सत्र 2026 के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ा दिया है। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने का प्रस्‍ताव है। समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने संविधान ( संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था जिसे सदन ने ध्वनि मत से  पारित कर दिया।