केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। गोविंदगंज से राजू तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह और दरौली से विष्णु देव पासवान चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने गरखा से सीमांत मृणाल और साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। बखरी से संजय कुमार और परबत्ता से बाबूलाल शौर्य चुनावी मैदान में हैं।