जनवरी 18, 2025 12:46 अपराह्न

printer

महाकुंभ नगर में आकाशवाणी के कुंभवाणी समाचार-बुलेटिन को सार्वजनिक संबोधन-प्रणाली से लाइव सुन सकते हैं श्रोता

प्रयागराज के महाकुंभ नगर में श्रद्धालु और तीर्थयात्री अब आकाशवाणी के कुंभवाणी समाचार बुलेटिन को सार्वजनिक संबोधन प्रणाली से लाइव सुन सकते हैं। आज सुबह 8.30 बजे कुंभवाणी समाचार बुलेटिन महाकुंभ नगर में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया।

 

इस पहल से श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को मेले से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। दस-दस मिनट का कुंभवाणी समाचार बुलेटिन सुबह साढ़े आठ बजे, दोपहर ढाई बजे और शाम साढ़े आठ बजे प्रसारित किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला