झारखंड के विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान आसमानी बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में पलामू के 4, खूंटी के 2 और चाईबासा का 1 व्यक्ति शामिल है।
जानकारी के अनुसार खूंटी के तोरपा प्रखंड के ईसा ओंगाटोली में कल शाम आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। उधर, पलामू जिले के पांकी और पाटन प्रखंड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
वहीं पांकी में तीन महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि पाटन में एक युवक की जान चली गई। इस बीच मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।