मौसम विभाग ने केरल, माहे, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में कल बिजली और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका व्यक्त की है। विभाग के अनुसार कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे का अनुमान लगाया है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कल सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है।