आज पूर्वोत्तर और दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में हल्की वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा, कर्नाटक के तटवर्ती और दक्षिणी भीतरी भागों में अगले 2-3 दिन तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर आज गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2024 7:48 पूर्वाह्न
आज पूर्वोत्तर और दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में हल्की वर्षा का अनुमान