जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। इस दौरान उन्हें मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और अमरनाथजी की यात्रा के लिए सेना की तैयारियों की जानकारी दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र ने योजना बनाने और अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले सैनिकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने प्रशिक्षण, खुफिया नेटवर्क को मजबूत बनाने और अभियानों में नवीनतम तकनीक को शामिल करने पर जोर दिया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष महानिदेशक नलिन प्रभात ने सेना कमांडर से मुलाकात कर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।