अप्रैल 3, 2026 9:42 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने टीएमसी के लिए प्रचार के आरोप में संयुक्त खंड विकास अधिकारी के निलंबन का दिया आदेश

निर्वाचन आयोग ने आज खंडाघोष विकास खंड के एक संयुक्त खंड विकास अधिकारी को टीएमसी के लिए प्रचार करने के आरोप में तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश पर आयोग ने बीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आयोग ने कल सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।