जुलाई 29, 2024 7:16 अपराह्न | Indian Embassy | Israel | Lebanon's | travel advisory

printer

लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका, भारतीय दूतावास ने जारी किया यात्रा सलाह

 

लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका देख भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए आज एक यात्रा सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि लेबनान में रहने वाले भारतीय या लेबनान की यात्रा करने की योजना बनाने वाले बैरूत में दूतावास के संपर्क में रहें। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और उनकी ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फ़ोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बैरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।