मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 12:21 अपराह्न

printer

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

 
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लिखे अलग-अलग पत्रों में दोनों नेताओं ने आग्रह किया है कि राष्ट्रीय एकता और संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए।
 
 
श्री खरगे ने कहा कि ऐसे समय में जब एकता और एकजुटता जरूरी है, संसद सत्र से राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति होगी। श्री गांधी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर भारतीय को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षण में भारत को यह दिखाना चाहिए कि वह हमेशा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….