अप्रैल 2, 2026 9:32 अपराह्न

printer

केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र

केरलम में आज एलडीएफ और यूडीएफ ने घोषणापत्र जारी किया। एनडीए ने घोषणापत्र पहले ही जारी कर दिया था। इस बीच, सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तिरुवल्ला और तिरुवनंतपुरम में चुनावी सभाएं करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में प्रचार किया। सीपीएम के राष्ट्रीय सचिव ने त्रिशूर में सभाएं की।