विधि और न्याय मंत्रालय कल नई दिल्ली में समग्र न्याय तक पहुंच के लिए अभिनव समाधान डिजाइन -दिशा योजना की टेली-लॉ पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय परामर्श 2026 का आयोजन करेगा। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह परामर्श विभाग के उन निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य प्रौद्योगिकी-आधारित कानूनी सेवाओं के माध्यम से न्याय तक पहुंच को मजबूत करना और विचार-विमर्श, नीतिगत संवाद तथा हितधारकों की सहभागिता के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
News On AIR | मार्च 28, 2026 12:59 अपराह्न
विधि एवं न्याय मंत्रालय कल ‘टेली-लॉ’ के तहत राष्ट्रीय परामर्श 2026 का आयोजन करेगा