त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनावों के मद्देनजर कानून और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और उसे मजबूत करने के लिए आज राज्य पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक अनुराग ने की। बैठक में चुनावों के लिए समग्र तैयारियों और सुरक्षा योजना की व्यापक समीक्षा की गई। चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।
News On AIR | मार्च 30, 2026 7:24 अपराह्न
त्रिपुरा टीटीएएडीसी चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था की समीक्षा, राज्य पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक