दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने बताया कि बीते कल रिकार्ड 78 लाख 67 हजार यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। डीएमआरसी के अनुसार यह मेट्रो के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक यात्राएं हैं।
डीएमआरसी ने बताया कि ये आंकडे दिल्ली मेट्रो पर विश्वसनीयता और दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में निर्बाध यात्रा पर यात्रियों द्वारा दिखाए गए बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।
दिल्ली डीएमआरसी ने कहा कि निगम राजधानी में वायु गुणवत्ता की गिरावट को देखते हुए सप्ताह के दिनों में 60 अतिरिक्त यात्राएं चला रहा है, जिसके कारण सामान्य से अधिक वहन क्षमता मिल रही है।