जनवरी 7, 2026 7:12 पूर्वाह्न

printer

निफ्ट 2026-27 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान -निफ्ट में 2026-27 सत्र में फैशन डिजाइन प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन अब 13 जनवरी तक किए जा सकेंगे। वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, यह तिथि इसलिए बढ़ाई गई है ताकि कम शुल्क का लाभ और अधिक उम्मीदवारों को मिल सके।

 

मंत्रालय ने पिछले महीने सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमी लेयर और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3 हजार रुपये से घटाकर 2 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 1.5 हजार रुपये से घटाकर 500 रुपये करने की घोषणा की थी।

 

14 से 16 जनवरी के बीच विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी- एनटीए 8 फरवरी को देश भर के 102 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी।