अगस्त 2, 2025 4:39 अपराह्न

printer

चमोली में विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के बांध स्थल पर हुआ भूस्खलन

उत्तराखंड में आज चमोली जिले के हेलंग में टी.एच.डी.सी. द्वारा निर्मित विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के बांध स्थल पर भूस्खलन हुआ। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि परियोजना स्थल पर किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए 8 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि टी.एच.डी.सी. को श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला