श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ ने कहा है कि ईंधन भंडारण अवसंरचना की कमी ने राष्ट्र को असुरक्षित बना दिया है। संसद में श्री हेरथ ने कहा कि सरकार ने त्रिंकोमाली को क्षेत्रीय ऊर्जा केंद्र में बदलने के उद्देश्य से भारत और संयुक्त अरब अमीरात के साथ बहु-उत्पाद ईंधन पाइपलाइन के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
श्री हेरथ ने ईंधन भंडार में निवेश करने में विफल रहने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि मजबूत अवसंरचना वैश्विक संकटों के दौरान अतीत में हुई कमी को कम कर सकती थी।
श्री हेरथ ने कहा कि त्रिंकोमाली में नवीनीकरण का काम सरकारी निधि से शुरू हो चुका है। उन्होंने इस परियोजना को भविष्य के ऊर्जा संकटों से द्वीप राष्ट्र को बचाने के लिए एक दीर्घकालिक समाधान बताया।