श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज गुजरात के जूनागढ़ जिले के बंटवा में नवनिर्मित नगर निगम भवन, उद्यान और एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। श्री मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से मनवादार और केशोड विधानसभा क्षेत्रों में 8 करोड़ 43 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सांसदों और विधायकों के क्षेत्रों को दिए गए अनुदानों का उचित उपयोग किया जाना चाहिए। इसके बाद श्री मांडविया ने घेड़ क्षेत्र के फूलराम-घेड़ और मेखड़ी गांवों का दौरा किया। श्री मांडविया एक दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
News On AIR | मार्च 15, 2026 4:39 अपराह्न
श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने जूनागढ़ के बंटवा में नगर निगम भवन, उद्यान और एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया