जनवरी 1, 2026 6:12 अपराह्न | FASTags | KYV | National Highways Authority of India

printer

1 फरवरी से सभी नए फास्‍टैग जारी करने के लिए कारों के के.वाई.वी. कार्ड बंद कर दिए जाएंगे: NHAI

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आज कहा कि अगले महीने की पहली तारीख से सभी नए फास्‍टैग जारी करने के लिए कारों के नो योर व्हीकल – के.वाई.वी. कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह कदम राजमार्गों से आने जाने वाले लोगों की सुविधा और फास्‍टैग एक्टिवेशन के बाद होने वाली परेशानी को खत्म करने के लिए उठाया गया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि केवल शिकायत वाले विशेष मामलों में ही के.वाई.वी कार्ड आवश्‍यक होगा। अगर कोई शिकायत नहीं मिलती है तो मौजूदा कार फास्‍टैग के लिए के.वाई.वी. कार्ड की ज़रूरत नहीं होगी।