कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए कुवैत में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह जारी की है। दूतावास ने परामर्श में भारतीय नागरिकों से सुरक्षा दिशानिर्देशों और सलाहों का पालन करने का आग्रह किया है। परामर्श में कहा गया कि भारतीय नागरिकों को समाचारों और कुवैती सरकार की आधिकारिक घोषणाओं पर नज़र रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यालय ने बताया कि आपात स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास के हेल्पलाइन नंबर + 9 6 5 6 5 5 0 1 9 4 6 पर संपर्क कर सकते हैं या community.kuwait@mea.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। परामर्श के अनुसार, दूतावास सामान्य रूप से कार्य कर रहा है।
News On AIR | फ़रवरी 28, 2026 6:09 अपराह्न | Kuwait issues alert for Indians
कुवैत में सुरक्षा हालात के बीच भारतीयों के लिए अलर्ट जारी