अप्रैल 5, 2026 9:24 अपराह्न

printer

कुंभ मेला भारत की समावेशी सांस्कृतिक भावना का प्रतीक: सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि कुंभ मेला भारत की समावेशी सांस्कृतिक भावना का प्रतीक है, जहां लोग जाति और विचारधारा से परे एक साथ आते हैं।

एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए, श्री फडणवीस ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार नासिक में 2027 के सिंहस्थ कुंभ मेले की व्यापक तैयारियां कर रही है।

राज्य की सांस्कृतिक विरासत को महत्‍वपूर्ण बताते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि संत समुदाय को बदनाम करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।