देश भर में आज कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। शिमला के राधा कृष्ण मंदिर गंज बाजार में सुबह से कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी हुई है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शिमला में खासी धूम देखने को मिल रही है। लोग कृष्ण भक्ति में रंग गए हैं। आज सुबह से ही श्रद्धालु शहर के मुख्य कृष्ण मंदिर गंज बाजार में माथा टेक रहे हैं। वहीं, श्री कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। शिमला में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो गई थी।
राधा कृष्ण मंदिर गंज सनातन धर्म सभा के प्रेस सचिव सुमन दत्ता ने बताया कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर काफी दुर्लभ सहयोग बना हुआ है। मंदिर में सुबह षोडशोपचार पूजन किया गया। विभिन्न प्रकार के फल भगवान को अर्पण किए गए हैं। मंदिर में रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद दो बजे तक इसी तरह भजन कीर्तन चलता रहेगा।