मई 17, 2026 10:09 अपराह्न

printer

कोटा डोरिया केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि हाड़ौती क्षेत्र की पहचान है-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, फैशन डिजाइनरों और बुनकरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के पारंपरिक कोटा डोरिया कपड़े और पूर्वोत्तर भारत के प्रसिद्ध एरी सिल्क को मिलाकर नया प्रीमियम फैब्रिक विकसित करने को लेकर चर्चा की।
 
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा डोरिया केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि हाड़ौती क्षेत्र की पहचान और बुनकरों की मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नया फैब्रिक देश की दो समृद्ध हथकरघा परंपराओं को नई पहचान देगा और कारीगरों के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा।
 
उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5-एफ विजन के अनुरूप है, जिसमें फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैब्रिक, फैब्रिक टू फैशन और फैशन टू फॉरेन शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस पहल से राजस्थान और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बुनकरों और कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला