आईपीएल क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज, आकाश दीप चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। आकाश को पिछले साल अबू धाबी में हुई नीलामी में कोलकाता ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था।
हर्षित राणा पहले ही केकेआर के लिए यह सीजन नहीं खेलेंगे जबकि, मथीशा पथिराना को भी अभी श्रीलंका क्रिकेट से मंजूरी मिलना बाकी है। अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में कोलकाता की टीम 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।