पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सभी देशों से जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन और उसके पेरिस समझौते के तहत जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। श्री सिंह ने आज अजरबैजान के बाकू में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कोप 29 के एक सत्र में भारत का दृष्टिकोण रखते हुए यह बात कही।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में भारत की पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2014 के स्तर से लगभग तीन गुना हो गई है और वह वर्ष 2030 के 500 गीगा वाट के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है।