संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। श्री रिजिजू ने कहा कि भारत ऊर्जा संसाधनों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है और अपने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए प्रबंध कर रहा है। श्री रिजिजू ने बताया कि भारतीय जहाज होर्मुज जल डमरू मध्य से सुरक्षित रूप से गुजर रहे हैं। यह भारत की मजबूत कूटनीतिक पहुंच और वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमरीका के राष्ट्रपति, इस्राएल के प्रधानमंत्री, ईरान के राष्ट्रपति और सभी खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित विश्व नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं।
News On AIR | मार्च 26, 2026 2:25 अपराह्न
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक स्थिति सकारात्मक बनी हुई