मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 18, 2025 8:15 अपराह्न

printer

किरेन रिजिजू ने हज-यात्रियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर जोर दिया

अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर जोर दिया, ताकि वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। उन्होंने नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हज वॉकथॉन 2025 में भाग लेने के दौरान ये बात कही।

 

वॉकथॉन का आयोजन दिल्ली राज्य हज समिति ने किया। इस अवसर पर श्री रिजिजू ने कहा कि दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां और उनकी टीम हज यात्रियों के शारीरिक स्वास्थ्य को उचित महत्व दे रही है, क्योंकि मक्का और मदीना में गर्मी बहुत अधिक है।

 

हज वॉकाथॉन हज यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए फिटनेस के महत्व को उजागर करता है। इसे दिल्ली राज्य हज समिति द्वारा आयोजित किया गया था।