मई 6, 2025 6:28 अपराह्न

printer

किरेन रिजिजू ने वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। श्री रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं और संदेश दिए। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की कालातीत शिक्षाएं वर्तमान की कई वैश्विक चुनौतियों के लिए गहन अंतर्दृष्टि और समाधान प्रदान करती हैं। यह सब बौद्ध दर्शन में गहराई से निहित है।

 

उन्होंने भगवान बुद्ध के अनुयायियों को भारत में उनकी शिक्षाओं से जुड़े पवित्र स्थलों का दौरा करने और इस जीवंत विरासत से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर वियतनाम के राष्ट्रपति लुओंग कुओंग, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और वियतनाम बौद्ध संघ के संघराज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

    श्री रिजिजू ने वियतनाम के राष्ट्रपति श्री लुओंग कुओंग से अलग से मुलाकात भी की। भारत और वियतनाम के बीच बहुआयामी सहयोग में स्वस्थ प्रगति को स्वीकार करते हुए, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपना समर्थन दोहराया।

 

श्री कुओंग ने वियतनाम को पवित्र बुद्ध अवशेष भेजने के भारत सरकार के कदम की सराहना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला