जुलाई 21, 2024 10:34 पूर्वाह्न | Gold Medal | Kiran Pahal | women's 200m event

printer

किरण पहल ने महिलाओं की दो सौ मीटर स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता

 

 

 

    पोलैंड की राजधानी वर्साई में चल रहे ग्रीष्‍मकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में, किरण पहल ने महिलाओं की दो सौ मीटर स्‍पर्धा का स्‍वर्ण जीत लिया है। उन्होंने यह दौड़ 23 दशमलव तीन-तीन सेकेंड में पूरी की जो इस वर्ष किसी भी भारतीय का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में, ज्‍योति याराजी दूसरे स्‍थान पर रहीं। वे ओलिम्पिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय होंगी।  

    उधर, पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में, राजेश रमेश ने  स्वर्ण जीत लिया है। इसी स्‍पर्धा में मुहम्मद अजमल तीसरे और मुहम्मद अनस याहिया चौथे स्थान पर रहे।

    ज्योतिका दांडी ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण  हासिल किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला