अक्टूबर 2, 2024 5:27 अपराह्न | Kho Kho World Cup 2025

printer

खो खो विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में होगा

भारतीय खो खो महासंघ-केकेएफआई और अंतर्राष्ट्रीय खो खो महासंघ ने घोषणा की है कि खो खो विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में होगा। इस आयोजन में 6 महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे जिसमें 16 पुरुष टीमें और कई महिला टीमें हिस्‍सा लेंगी।   

 

विश्व कप से पहले केकेएफआई ने इस खेल को बढ़ावा देने के लिए दस शहरों के दो सौ स्कूलों में खो-खो खेल के आयोजन की योजना बनाई है। फेडरेशन मेगा टूर्नामेंट से पहले लगभग 50 लाख खिलाड़ियों को पंजीकृत करने के उद्देश्य से, स्कूली छात्रों के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगा। टूर्नामेंट में एक सप्ताह तक चलने वाले मैचों की श्रृंखला होगी, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे।   

 

खो खो विश्व कप का लक्ष्य इस स्वदेशी भारतीय खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। खो खो की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। इस विश्व कप का आयोजन खो-खो खेल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिस्पर्धी भावना को उजागर करेगा। कीचड़ से शुरू हुआ यह खेल अब मैट तक पहुंच गया है। दुनिया भर के 54 देश इस खेल को खेल रहे हैं।