खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिमनास्टिक के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले गए। ऑर्टिस्टिक जिमनास्टिक में ऑल राउंड स्पर्धाओं में कुल 15 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। इंडिविजुएल श्रेणी में पुरुषों की छह स्पर्धाओं में आठ-आठ पुरुष खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। जबकि महिला वर्ग में चार स्पर्धाएंँ हुईं, जिसमें भी आठ-आठ लड़कियों ने क्वालीफाई किया।
जिमनास्टिक में दिल्ली की खिलाड़ी स्नेहा तड़याल ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में बताया कि यहां देशभर से खिलाड़ी आए हैं और वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिमनास्टिक में भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच लखन शर्मा ने बताया कि खेलो इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान, उपकरण और सुविधाएंँ प्रदान की जाती है जिससे उनकी बहुत अच्छे ढंग से तैयारी होती है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में निशानेबाजी, साइकलिंग और जिमनास्टिक के आयोजन के लिए दिल्ली को चुना गया, जबकि अन्य सभी स्पर्धाएंँ बिहार में हो रही है। दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी और साइकलिंग की स्पर्धाएंँ समाप्त हो गई हैं।