मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 15, 2025 1:36 अपराह्न

printer

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन आज, चैंपियन बनने के लिए तैयार महाराष्ट्र

 
 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स आज शाम सम्‍पन्‍न हो रहे हैं। बिहार के पटना में कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम साढे छह बजे आयोजित रंगारंग समारोह के साथ यूथ गेम्स का समापन होगा। यूथ गेम्स 4 मई से शुरू हुए थे। आखिरी दिन पटना और राजगीर में बास्केटबॉल, कुश्ती और तलवारबाजी में पदक के लिए निर्णायक मुकाबले खेले जा रहे हैं। लड़कों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने आज सुबह दिल्ली को हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं पंजाब की लड़कियों की टीम ने महाराष्ट्र को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 
 
 
महाराष्ट्र खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाराष्ट्र 56 स्वर्ण और 45 रजत सहित 149 पदक जीतकर पहले स्थान पर है। हरियाणा ने 107 पदकों के साथ शानदार वापसी करते हुए 35 स्वर्ण और 26 रजत जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं राजस्थान 22 स्वर्ण सहित 55 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। समापन समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला