छत्तीसगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया जनजातीय खेल के तीसरे दिन आज रायपुर मे स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग, हॉकी और फुटबॉल के मुकाबले हो रहे हैं।
इसके साथ ही आज से राज्य के सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में कुश्ती के मुकाबले भी शुरू हो रहे हैं ।
आज सुबह फुटबॉल के महिला वर्ग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में झारखंड ने असम को एक के मुकाबले नो गोलों से हरा दिया है। वही, एक अन्य मैच में गुजरात ने आंध्र प्रदेश को शून्य के मुकाबले 25 गोलों से मात दी है ।
प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल 25 मार्च से छत्तीसगढ़ में शुरू हुए हैं। यह खेल तीन अप्रैल तक चलेंगे।
इसके तहत सात खेलो – तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती की स्पर्धाएं हो रही है। जबकि, मल्लखंब और कबड्डी को डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है।
खेलो इंडिया जनजातीय खेल में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के तीन हज़ार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। खेलो इंडिया जनजातीय खेल के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाएं मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर, बस्तर और सरगुजा में हो रही हैँ।