मार्च 29, 2026 6:42 पूर्वाह्न

printer

खेलो इंडिया जनजातीय खेल के पांचवें दिन होंगे हॉकी, फुटबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती मुकाबले

छत्तीसगढ़ में प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल के पांचवे दिन आज रायपुर में हॉकी, भारोत्तोलन और फुटबॉल तथा सरगुजा में कुश्ती के मुकाबले होंगे।प्रतियोगिता में कर्नाटक 15 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान पर है। 

ओडिशा 9 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और असम 4 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 25 मार्च से छत्तीसगढ़ में शुरू हुए खेलो इंडिया जनजातीय खेल 3 अप्रैल तक चलेंगे।