निर्वाचन आयोग ने केरलम में पांच वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर उनके स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। नवनियुक्त अधिकारियों को कल सुबह तक कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
आयोग ने उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी नारायण को कोझिकोड जबकि थॉमसन जोस को त्रिशूर जिले का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।
इनबासेखर, अलाप्पुझा जिले के नए जिलाधिकारी होंगे। एस. वंदना को तालिपारम्बा का राजस्व मंडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन कृष्णा कन्नूर में जिला रजिस्ट्रार जनरल का कार्यभार संभालेंगे।
आयोग ने कहा है कि स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को चुनाव संबंधी कोई भी काम नहीं सौंपा जाएगा।